College Activites
Select to listen

Hindi Diwas


Department:
HINDI
Date:
14/09/2020 to 14/09/2020
Venue:
online
Committee Convenor:
Kanchan
Committee Co-Convenor:
NIL

Activity Details

14 सितम्बर, 2020 को हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस पर एक आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं द्वारा गूगल-मीट ऐप के माध्यम से भाषण एवं कविता उच्चारण में प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर कुछ विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषा एवं साहित्य के प्रति अपने विचार भी प्रस्तुत किए। तीनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषा को समर्पित विशेष उक्तियों को कलॉज़ में पिरोकर अपनी उपस्थिति दर्ज की।

बी. ए. प्रथम के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए कलॉज़ की पंक्तियाँ इस प्रकार हैं- एकता की जान है, हिन्दी देश की शान है।  बी.ए. द्वितीय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए कलॉज़ की पंक्तियां इस प्रकार हैं- मन की भाषा, प्रेम की भाषा। हिन्दी है, भारत जन-जन की भाषा।।  बी.ए. तृतीय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए कलॉज़ की पंक्तियां इस प्रकार हैं- निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटत न हिय के शूल।।

 

Photo Gallery